{"_id":"615dd8338ebc3e8bb3253dd7","slug":"checking-to-stop-leaders-of-haryana-and-punjab-jammed-on-the-border-vehicles-stuck-for-hours-baghpat-news-mrt55952660","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा व पंजाब के नेता रोकने को चेकिंग से बॉर्डर पर जाम, घंटों फंसे रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा व पंजाब के नेता रोकने को चेकिंग से बॉर्डर पर जाम, घंटों फंसे रहे वाहन
विज्ञापन
बागपत-सोनीपत मार्ग स्थित निवाड़ा पुल पर जाम में फंसे वाहन
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेताओं के लखीमपुर खीरी जाने की सूचना पर डीएम व एसपी खुद भी हरियाणा की सीमाओं पर डेरा डाले रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। लखीमपुर खीरी में हरियाणा व पंजाब के नेताओं की सूचना ने बागपत पुलिस-प्रशासन की पिछले कई दिनों से नींद उड़ाई हुई है। डीएम व एसपी तक खुद ही हरियाणा की सीमाओं पर चेकिंग करा रहे है। ईपीई व निवाड़ा चौकी के पास इस कारण ही बुधवार सुबह को कई घंटे जाम लगा रहा और वाहन फंसे रहे।
डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस फोर्स के साथ ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और निवाड़ा पुल पर बैरिकेडिंग लगवाकर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग कराई। इस दौरान बागपत-सोनीपत नेशनल हाईवे पर एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम के कारण अलीगढ़, बुलंदशहर, नोएडा, दिल्ली से आने वाले यात्री जाम में फंस गए। वह कई घंटे तक जाम में फंसे रहे और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि हरियाणा व पंजाब से कोई नेता इन रास्तों से नहीं गुजरा।