{"_id":"617ae6a301ecaa168f0f8ccb","slug":"check-by-setting-up-health-camps-in-villages-dm-baghpat-news-mrt562580754","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच करें : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी छपरौली को कार्य में सुधार की हिदायत, खेकड़ा को संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अधिकारियों को डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए गांव स्तर पर लगातार कैंप लगाकर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने छपरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा बेहतर कार्य न करने पर नाराजगी व्यक्त कर सुधार करने की हिदायत दी। वहीं, खेकड़ा सीएचसी को संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए।
डीएम राजकमल यादव ने 102 नेशनल एंबुलेंस सेवा, 108 इमरजेंसी मेडिकल ट्रांसपोर्ट सर्विसेज एंबुलेंस सेवाओं को मरीजों को ड्रॉप करने व पिकअप करने में शासन के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। जिले में सितंबर में 96.48 फीसदी प्रसव संस्थागत हुए हैं। खेकड़ा में सबसे कम संस्थागत प्रसव 52.28 प्रतिशत हुए हैं। जिलाधिकारी ने कन्या सुमंगला योजना अंतर्गत नवजात कन्याओं का पंजीकरण समय से कराने के निर्देश दिए। पीसीपीएनडीटी एक्ट अंतर्गत कन्या भ्रूण हत्या, अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर नहीं चलने देने और टीम बनाकर रैंडम चेकिंग करने के निर्देश दिए। कहा कि लिंग परीक्षण जांच मिलने पर सेंटर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में सीडीओ रंजीत सिंह, सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रय, डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।