{"_id":"631b8a831ca6665c3d08b68e","slug":"chcs-are-shining-for-cm-s-visit-patients-are-getting-worried-baghpat-news-mrt604590446","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के दौरे के लिए चमका रहे सीएचसी, मरीज हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के दौरे के लिए चमका रहे सीएचसी, मरीज हो रहे परेशान
विज्ञापन
रीजों के बैड पर रंग रखकर कक्ष का किया सौंदर्यकरण: बागपत सीएचसी में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारिय
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सीएम योगी के 11 सितंबर के प्रस्तावित दौरे को लेकर सीएचसी को चमकाने का कार्य शुरू कराया जा रहा है। सीएचसी में सफाई, फर्श और पुताई का कार्य जोरों पर चल रहा है। अस्पताल का स्टाफ और कर्मचारी तैयारियों में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर सीएचसी में इलाज के लिए आने वाले मरीज परेशान हो रहे हैं।
सीएम 11 सितंबर को सीएचसी बागपत का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सीएचसी में सफाई कराई जा रही है। पेड़-पौधों की कटाई-छटाई के अलावा फर्श डलवाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सीएम के दौरे को लेकर तैयारी में जुटे है। सीएचसी में पुताई कराई जा रही है।
शुक्रवार को सीएचसी का स्टॉफ और कर्मचारी सीएम के दौरे को लेकर तैयारियों लगे रहे, जिससे सीएचसी पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी हुई। मरीजों को काफी देर तक लाइन में खड़े होने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि पूरा स्टाफ सीएचसी की तैयारी में व्यस्त है। मरीजों को समय पर दवाई नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मरीजों को बैठने के लिए नही मिली जगह
- सीएचसी का स्टॉफ मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में लगा हुआ है, मरीजों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। शुक्रवार को सीएचसी में भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को बैठने तक के लिए जगह नहीं मिली। - कासिम, पुराना कस्बा बागपत
- वह बच्चे को लेकर सीएचसी पर दवाई दिलवाने के लिए आया था। सीएचसी पर भीड़ अधिक होने के कारण काफी देर तक इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ा। - वकील, माता कालोनी
कोट..
- सीएचसी के चिकित्सकों को अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर इलाज दिया जा रहा है। सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही है। - विभाष राजपूत, सीएचसी अधीक्षक

बागपत सीएचसी में बैड न मिलने पर फर्श पर बच्चों को लेकर बैठे मरीज- फोटो : BAGHPAT