{"_id":"5e20a83b8ebc3e4ada3f01e3","slug":"chc-s-health-deteriorates-as-joint-director-baraut-news-mrt46404915","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त निदेशक को खराब मिली सीएचसी की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त निदेशक को खराब मिली सीएचसी की सेहत
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. रेनू गुप्ता ने बृहस्पतिवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर उन्होंने कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। जर्जर आवास की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए।
संयुक्त निदेशक डॉ. रेनू गुप्ता बृहस्पतिवार को सीएमओ बागपत डॉ. आरके टंडन के साथ सीएचसी पहुंची। इससे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने सीएचसी पर मौजूद दवाईयों के स्टॉक की जांच की। इसमें कुछ दवाईयां कम मिली। इसके अलावा उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित विभागीय रिकार्डों की जांच की तो अधिकांश अधूरे मिले। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार को सीएचसी पर रुकने के निर्देश दिए। साथ ही सीएचसी परिसर पर बने आवासों के जर्जर होने पर उनकी मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए।