{"_id":"58af35cb4f1c1b0953b2648b","slug":"chc-report-charge-dm-bejennge","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी प्रभारी की रिपोर्ट डीएम को भेजेंंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी प्रभारी की रिपोर्ट डीएम को भेजेंंगे
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा । सीएचसी प्रभारी एवं महिला चिकित्सक के विवाद प्रकरण में सीएमओ ने सीएचसी पर पहुंच दोनों पक्षों के तर्क सुने। सीएमओ ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।
बुधवार को खेकड़ा सीएचसी पर प्रभारी डॉ अरविंद मलिक की महिला चिकित्सक से ड्यूटी नहीं करने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले को लेकर कर्मचारियों ने विवाद सुलझने तक कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ सुषमा चंद्रा सीएचसी पर पहुंची।
उन्होंने उक्त मामले में सीएचसी प्रभारी डा अरविंद मलिक से मामले की जानकारी ली। महिला चिकित्सक सीएचसी पर नहीं मिली। इसके बाद सीएमओ ने फोन कर उनका पक्ष सुना। सीएमओ ने बताया कि जल्द ही जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। अभी पूरे मामले की जांच के लिए सभी पहलुओं की गहनता से परीक्षण किया जा रहा है।