{"_id":"63cadbef15e5d85e3e6cd55a","slug":"chaupal-engaged-in-tugana-cdo-heard-the-problems-baghpat-news-c-14-1-86679-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तुगाना में लगी चौपाल, सीडीओ ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तुगाना में लगी चौपाल, सीडीओ ने सुनीं समस्याएं
Fri, 20 Jan 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
तुगाना गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनते अधिकारी
छपरौली। तुगाना गांव की चौपाल में सीडीओ मोतीलाल राम ने शुक्रवार को ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों की सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी। चौपाल में किसानों ने विद्युत निगम के कर्मचारियों पर बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने का आरोप लगाया।
ग्रामीणों का कहना था कि चीनी मिल गन्ना बकाया का मूल्य भुगतान नहीं कर रही है। किसान बिजली का बिल जमा नहीं कर पा रहे हे। कर्मचारी बिल जमा न होने पर उनके कनेक्शन काट रहे हैं। ग्रामीणों ने गांव के गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने सीडीओ ने क्रय केंद्र की जांच कराकर घटतौली मिलने पर कार्रवाई की मांग की।
उनका कहना था कि गांव में आने-जाने के लिए परिवहन सुविधा नहीं है। पहले बड़ौत डिपो से सुबह और शाम को टांडा तक बसों का संचालन किया जाता था, जिसे बंद कर दिया है। सबसे अधिक परेशानी गांव से छपरौली या बड़ौत या दूसरे स्थानों पर पढ़ाई करने के लिए जाने वाले छात्रों को हो रही है। उन्होंने मार्ग पर फिर से बसों का संचालन कराने की मांग की।
विज्ञापन
आरआरसी सेंटर की चहारदीवारी तोड़ी, रिपोर्ट दर्ज
छपरौली। कुर्डी गांव में बन रहे आरआरसी सेंटर की गांव के कुछ लोगों ने दीवार तोड़ दी है। पुलिस ने ठेकेदार की तहरीर पर दो नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि ठेकेदार अवनीश चौहान की तहरीर पर गांव के सरदार सिंह व विक्की उर्फ विक्रांत व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद