{"_id":"604515c18ebc3e590b344543","slug":"chaudhary-saheb-s-ideology-in-my-blood-bright-baghpat-news-mrt5287798135","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी साहब की विचारधारा मेरे खून में : उज्ज्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी साहब की विचारधारा मेरे खून में : उज्ज्वल
विज्ञापन

बागपत। सपा नेता डॉ. कुलदीप उज्ज्वल समेत दूसरी पार्टी से आए नेताओं ने समर्थकों के साथ जयंत चौधरी की उपस्थिति में रालोद का दामन थाम लिया।
इस दौरान कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि आज मेरी घर वापसी हो गई है। किसान-मजदूरों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की विचारधारा मेरे भी खून में है। अब रालोद के झंडे के नीचे किसानों और मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष करूंगा। इसके अलावा बसपा से आए पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव, सरूरपुर खुर्द के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगदीश कुमार, जयप्रकाश जाटव, अरुण, प्रदीप, सनी, गुड्डू, मुन्ना, भूषण आदि ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की।
महंगाई का मुद्दा उठाया
महापंचायत में राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए सरकार को गैस, पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर घेरा। पूर्व मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन ने युवाओं से रालोद की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। महापंचायत की अध्यक्षता मांगेराम यादव ने की। संचालन जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह ने किया। इस दौरान बत्तीसा खाप के चौधरी रविंद्र तोमर, निर्वाल खाप के राजवीर सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक अजय कुमार, पूर्व विधायक अजय तोमर, राजेंद्र मुन्ना, धामा खाप के चौधरी जितेंद्र चौधरी ने भी विचार रखे।
ये रहे मौजूद
जल सिंह, जयकुमार प्रधान, राधेश्याम, अरुण तोमर बॉबी, संजीव मान, संदीप ढाका, सुखवीर सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, सूबे सिंह, सुरेश मलिक, ओमवीर ढाका, आस मोहम्मद, कपिल गुर्जर, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष जयवीर तोमर, ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर, पूर्व विधायक मदन भैया, सुभाष नैन, आनंद छिल्लर, विनोद खेड़ा, सुरेश राणा, मनोज धामा, रविंद्र हट्टी, रामपाल धामा, सतीश चौधरी, प्रमेंद्र, मनोज तोमर, ओमवीर सिंह तोमर, धीरज, विनोद, लेखराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अब सरकार की बुद्धि सेट करने का टाइम : पूनम पंडित
किसान आंदोलन के दौरान चर्चाओं में आईं पूनम पंडित ने कहा कि कानून में कमियां तो खूब निकाल लीं, अब सरकार की बुद्धि सेट करने का टाइम है। सरकार बहरी हो गई है। देश के लोगों से इस सरकार ने वादाखिलाफी की है। अन्नदाता को आतंकवादी और खालिस्तानी तक करार दे दिया। महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। एकजुट होकर इस सरकार को जवाब देना होगा।