फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chaudhary Ompal Singh became the new Chaudhary of Dangi Khap

चौधरी ओमपाल सिंह चुने गए दांगी खाप के नए चौधरी

Thu, 01 Sep 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Ompal Singh became the new Chaudhary of Dangi Khap
बागपत : दांगी खाप के नए चौधरी ओमपाल सिंह का स्वागत करते खेड़ा हटाना गांव के गण्मान्य लोग। - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। खेड़ा हटाना गांव में बृहस्पतिवार को दांगी खाप की पंचायत हुई। जिसमें सर्वसम्मत्ति से चौधरी ओमपाल सिंह को दांगी खाप को नया चौधरी बनाया। ओमपाल ने कहा कि दांगी खाप के सम्मान को कम नहीं होने दूंगा। खाप को ओर अधिक मजबूत बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत में लुहारी, खामपुर, राजपुर, खेड़ा इस्लामपुर, सुल्तानपुर हटाना आदि गांव के काफी संख्या में दांगी खाप के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह चौधरी चरण सिंह और बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों के हक के लिए आवाज उठाई, ठीक उसी प्रकार दांगी खाप के चौधरी रहे बाबा सीताराम भी हमेशा खाप के साथ खड़े रहे। भारतीय खाप पुरानी व्यवस्थाओं का ताना-बाना है, भारतीय संस्कृति को जीवित रखने का संसाधन है। संकल्प दोहराया कि इस आधुनिकता की दौड़ में भारतीय संस्कृति को बचाने हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

संचालन चौधरी यादराम और डॉ. संजीव आर्य ने किया। मौके पर चौधरी धर्मपाल सिंह सवाई, चौधरी भीम चौधरी, ओम सिंह दांगी, बबलू मेंबर सिंह, अशोक कुमार टीकाराम प्रधान, सत्येंद्र सिंह दांगी, चौधरी तेजपाल सिंह केहरी, सतपाल, जयपाल, डॉ. श्यामपाल सिंह, चौधरी यशपाल सिंह, रणसिंह हिमा प्रधान, प्रधान रामनिवास, चौधरी अजय कुमार, सुधीर, सहदेव, प्रमोद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed