फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chaudhary Charan Singh A team Charan Singh defeated B Team

चौधरी चरण सिंह ए टीम ने चौ. चरण सिंह बी टीम को हराया

Tue, 22 Dec 2020 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh A team Charan Singh defeated B Team
बड़ौत। विजय भव क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इसमें चौधरी चरण सिंह ए टीम ने चौधरी चरण सिंह बी टीम को एक तरफा मुकाबले में 140 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह बी टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी कर चौधरी चरण सिंह बी टीम को 34.4 ओवर में 235 रन पर ऑल आउट कर दिया। इसमें ओजस्वी ने 78, ओम शुक्ला ने 34, अरूण ने 28 व आर्यन ने 22 रन का योगदान दिया। चौधरी चरण सिंह बी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुराग, श्रीकांत, हर्ष व दीपांशु ने 2-2 विकेट झटके। 235 रन के जवाब में चौधरी चरण सिंह बी की टीम 18.5 ओवर में मात्र 95 रन पर सिमट गई। इसमें अनुराग ने 19, आर्यन ने 17 शेखर ने 13 व अवदश ने 10 रन का योगदान दिया। चौधरी चरण सिंह ए की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंशिका ने 3, तुसार, ओम शुक्ला व देवांश ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन

मैच में बेस्ट फील्डर अक्दश, बेस्ट बॉलर अंशिका, बेस्ट बैट्स मैन ओम शुक्ला व मैन ऑफ दा मैच ओजस्वी को चुना गया। पुरस्कार वितरण कृष्णपाल उपाध्याय व रमाशंकर शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। कोच की भूमिका सुधीर कुमार आर्य ने निभाई और मैच के अंपायर विजय और महीपाल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed