फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Charu Chaudhary will take over the election command with her husband

चारू चौधरी सक्रिय राजनीति में उतरने को तैयार, पति संग संभालेगी चुनावी कमान

Mon, 10 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Charu Chaudhary will take over the election command with her husband
- रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत की पत्नी चारू चौधरी भी चुनाव को लेकर हुई सक्रिय, प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेगी
विज्ञापन

- सरकार के खिलाफ पूरी तरह से सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई, महिलाओं को लामबंद करने की जिम्मेदारी रहेगी
अंकित चौहान
बागपत। रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह की पत्नी चारू चौधरी भी सक्रिय राजनीति में उतरने को तैयार है। वह पति के साथ चुनावी कमान संभालेगी तो उनके पास महिलाओं को पार्टी के लिए लामबंद करने की जिम्मेदारी रहेगी। फिलहाल वह सरकार के खिलाफ पूरी तरह से सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई है और हर बड़े मुद्दे पर बयानबाजी कर रही है।
रालोद की कमान जब तक पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के हाथों में रही, तब भी कई बार चारू चौधरी मंच पर दिखाई देती रही है। लेकिन वह चुनाव के वक्त केवल एकाध रैली में दिखाई देती थी और इस तरह वह राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं थी। अब चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद रालोद की जिम्मेदारी पूरी तरह से चौधरी जयंत सिंह के कंधों पर आ गई है। ऐसे में उनका साथ देने के लिए उनकी पत्नी चारू चौधरी सक्रिय राजनीति में उतरने को तैयार है। जहां पहले उनको पहले छपरौली या बिजनौर से चुनाव भी लड़ाने की चर्चा चलती रही। पार्टी सूत्रों के अनुसार चुनाव लड़ने की जगह केवल वह पार्टी के लिए प्रचार करने को मैदान में उतरेगी। उन पर महिलाओं की ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी कि किस तरह वह ज्यादा से ज्यादा महिला वोटरों को रालोद के पक्ष में कर सके।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सक्रिय हुई चारू
सक्रिय राजनीति में उतरने की तैयारी कर रही चारू चौधरी इस वक्त सोशल मीडिया पर पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। वह सरकार को हर मुद्दे पर घेर रही है। चारू चौधरी ने सोशल मीडिया के सहारे कहा है कि जनता को अगले पांच वर्ष के लिए उप्र का भविष्य का तय करना है, मार्च 2022 तक पांच किलो मुफ्त अनाज के लिए भाजपा व पांच वर्षों में अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, रोजगार के लिए रालोद-सपा को वोट करें। मोदी का पंजाब में किसानों के रूट बाधित करने से लेकर जातियों व धर्म की राजनीति के विरोध के साथ ही सीएम योगी को लेकर भी चारू ने सोशल मीडिया पर कई टिप्पणी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed