{"_id":"63c6eb470111672e197f544b","slug":"charge-sheet-ready-for-power-theft-of-crores-investigation-will-start-soon-baghpat-news-c-14-1-82361-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: करोड़ों की बिजली चोरी की चार्जशीट तैयार, जल्द शुरू होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: करोड़ों की बिजली चोरी की चार्जशीट तैयार, जल्द शुरू होगी जांच
Wed, 18 Jan 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 18 Jan 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा की चार फैक्टरियों में करोड़ों रुपये की बिजली चोरी के मामले में ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने चार्जशीट तैयार कर ली है। जो जांच समिति को सौंपी जाएगी और फिर चार्जशीट के आधार पर जांच की जाएगी।
ऊर्जा निगम की मेरठ से आई टीम ने दो दिन पहले खेकड़ा की चार फैक्टरियों में 170 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी थी। जिसमें ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने सिरोही इंटरप्राइजेज, बालाजी प्लास्टिक, एसए इंटर प्राइजेज की दो फैक्टरियों में मीटर रीडिंग व मशीनों का लोड चेक किया था। बिजली चोरी के मामले में जेई ने फैक्टरी संचालक सतेंद्र सिरोही, राजेंद्र कुमार, राधेश्याम के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके साथ ही ढाई करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया था। इस मामले में लापरवाही उजागर होने पर ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने एसडीओ संजय कुमार और जेई सतीश कुमार मौर्य को निलंबित कर दिया। जबकि लाइनमैन की सेवा समाप्त कर दी गई थी।
बिजली चोरी में सामने आ सकते है कई नाम
चार फैक्टरियों में करोड़ों रुपये की बिजली चोरी होने के मामले में एसडीओ, जेई व लाइनमैन पर कार्रवाई की गई थी। जिसमें लापरवाही बरतने के मामले में अभी कई नाम सामने आ सकते है। जिसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बिजली चोरी के मामले की चार्जशीट तैयार हो रही है। जांच में अगर अन्य कर्मचारियों के नाम सामने आते है तो उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मेरठ की टीम छापामारी जारी रखेगी। अरविंद मल्लप्पा बंगारी, प्रबंध निदेशक ऊर्जा निगम।