{"_id":"5dbf1f8a8ebc3e93bf3be24d","slug":"charge-sheet-ready-baghpat-news-mrt4517541122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो संविदा कर्मियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो संविदा कर्मियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो संविदा कर्मियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार
बागपत। ऊर्जा निगम में करीब तीन करोड़ रुपये का गोलमाल करने वाले जेल में बंद दो संविदा कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। शीघ्र ही आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। वहीं आरोपी जेई के खिलाफ पुलिस पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
ऊर्जा निगम के तत्कालीन एक्सईएन राजीव कुमार आर्य ने 16 मई को तत्कालीन एक्सईएन राजवीर कुमार, तत्कालीन एसडीओ विकल्प महेश, तत्कालीन लेखाधिकारी ईशपाल और तत्कालीन टीजी-2 सुरेश पर 1.44 करोड़ रुपये के गबन करने का आरोप लगाकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ऊर्जा निगम के अफसरों ने गहराई से जांच कराई तो यह घोटाला तीन करोड़ रुपये से ऊपर का निकला। आरोपियों ने बिजली के बिलों और भुगतान में यह बड़ा गोलमाल किया था। पुलिस विवेचना में संविदाकर्मी फकरूद्दीन उर्फ फत्ते निवासी मोहल्ला मुगलपुरा बागपत, नरेंद्र उर्फ पिंटू निवासी कोर्ट रोड गली नंबर छह बागपत के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस ने 21 सितंबर को दोनों संविदा कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया था। मुकदमे की विवेचना एसआई भगवत स्वरूप कर रहे है। विवेचक ने बताया कि दोनों संविदा कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर दी गई है। जल्दी ही आरोप पत्र को न्यायालय में दाखिल किया जाएगा। आरोपी जेई सुरेश कुमार के खिलाफ पुलिस पहले ही आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।