{"_id":"5e80d5838ebc3e774f34ecbd","slug":"characteristics-of-corona-found-in-crpf-jawan-isolation-done-baghpat-news-mrt475783699","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: सीआरपीएफ के जवान में मिले कोरोना के लक्षण, आईसोलेशन वार्ड में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: सीआरपीएफ के जवान में मिले कोरोना के लक्षण, आईसोलेशन वार्ड में भर्ती
Sun, 29 Mar 2020 10:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
coronavirus special team
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत में कोरोना के संदिग्ध लक्षण वाला एक और मामला सामने आया है। मेट्रो में ड्यूटी करने वाले सीआरपीएफ के जवान में लक्षण दिखाई देने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा एक युवक को क्वारंटीन वार्ड में भर्ती किया गया। स्वास्थ्य विभाग को अभी भी एक संदिग्ध की तलाश है।
विज्ञापन
सीएमओ डाक्टर आरके टंडन ने बताया कि रविवार को स्वास्थ विभाग की टीम को दो संदिग्ध लक्षण वाले युवक मिले हैं। इनमें एक दिल्ली की केस हिस्ट्री वाला युवक है। मेट्रो में नौकरी करता हैं, लक्षण मिलने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। एक दूसरे युवक को अंदेशा होने पर क्वारंटीन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
उधर, एक संदिग्ध विभाग की टीम को अभी तक नहीं मिल पाया है। इस बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम संदिग्ध की तलाश कर रही है। पूर्व में जिस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, अब उसकी हालत में काफी सुधार है।
विज्ञापन