फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chamrawal road will improve, more than 20 villages will benefit

सुधरेगी चमरावल रोड, 20 से ज्यादा गांवों को फायदा

Sun, 02 Oct 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chamrawal road will improve, more than 20 villages will benefit
बागपत-चमरावल मार्ग स्थित पाबला बेगमाबाद गांव में हुए गड्ढे - फोटो : BAGHPAT
बागपत। बागपत-चमरावल रोड की हालत जल्द सुधर जाएगी। जिसकी शासन से मंजूरी मिल गई है और उस पर दो करोड़ 98 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिससे 20 से ज्यादा गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा छपरौली से बरनावा तक की सड़क भी गड्ढामुक्त करने का प्रस्ताव मंजूर हो गया है और उस पर 49 लाख 56 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

बागपत को गाजियाबाद से जोड़ने वाले चमरावल रोड की हालत काफी खराब है। पाबला व पांची गांव में सड़क पर पानी रहता है और इस कारण ही गहरे गड्ढे हो गए हैं। वहां से वाहन लेकर जाना मुश्किल है, क्योंकि उन गड्ढों में वाहन फंस जाते हैं। इस तरह आसपास के गांवों के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

विधायक योगेश धामा ने सड़क की हालत सुधारने के लिए प्रस्ताव भेजा था। जिसको मंजूरी मिल गई है और इसके साथ ही पाबला व पांची में जहां पानी रहता है, वहां सीसी रोड बनाई जाएगी। जिससे सड़क जल्द ही दोबारा नहीं टूट सके। इसके लिए दो करोड़ 98 लाख रुपये बजट मंजूर हो गया है और इस पर जल्द कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चमरावल रोड से इन गांवों के लोगों को होगा फायदा
दुड़भा, अहैड़ा, पाबला, खट्टा प्रहलादपुर, पांची, ढिक़ौली, चांदीनगर, कहरका, मुकारी, चमरावल, घटौली, मंसूरपुर, लहचौड़ा, खैला, पिलाना, सिखेड़ा, गौना, शरफाबाद, फलेरा आदि गांवों के लोगों को फायदा होगा। इसके अलावा बागपत से गाजियाबाद जाने वालों को काफी राहत मिलेगी।
छपरौली से बरनावा तक भी गड्ढा मुक्त होगी सड़क
इस तरह ही छपरौली से किशनपुर बराल, गांगनौली, दोघट होते हुए बरनावा तक सड़क में काफी जगह गड्ढे हैं। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। आसपास के गांवों के लोग सबसे ज्यादा परेशान है। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने इस सड़क को गड्ढामुक्त करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिसके लिए 49 लाख 56 हजार रुपये के बजट की मंजूरी मिल गई है। जल्द कार्य शुरू हो जाएगा और इससे चौगामा क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी। संवाद
--
सड़क की हालत ज्यादा खराब है, जिसको ठीक कराने के लिए काफी समय से मांग कर रहे थे। सड़क जल्द ठीक होनी चाहिए, जिससे गांव के लोगों की काफी समस्या दूर होगी। - योगेंद्र पाबला
--
चमरावल रोड से काफी गांव जुड़े हुए हैं और कई गांवों के पास गड्ढे काफी ज्यादा होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। हमारे पाबला गांव में सड़क की काफी हालत खराब है। यह जल्द से जल्द ठीक होनी चाहिए, जिससे लोगों की समस्या दूर हो। - राजेंद्र प्रधान

--
चमरावल रोड में जिन जगहों पर गड्ढे है, उनको ठीक करने के साथ ही पाबला व पांची में सीसी रोड के लिए प्रस्ताव पास हो गया है। इसके लिए बजट भी मंजूर हो चुका है और इस पर जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। - योगेश धामा, विधायक बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed