फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chamrawal-Ghaziabad road dilapidated

Baghpat News: चमरावल-गाजियाबाद मार्ग हुआ जर्जर, लोगों की बढ़ी परेशानी

Tue, 10 Jan 2023 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chamrawal-Ghaziabad road dilapidated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर। चमरावल से मंसूरपुर होते हुए गाजियाबाद जाने वाला मुख्य मार्ग जर्जर हो चुका है। मार्ग पर गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। लोगों का कहना है कई बार मार्ग का निर्माण कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने समस्या का जल्द समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
चमरावल से मंसूरपुर मार्ग गाजियाबाद को जोड़ता है। इस मार्ग से रोजाना काफी लोग गाजियाबाद के लिए जाते हैं। इनके अतिरिक्त मार्ग से काफी छात्र-छात्राएं गाजियाबाद में अध्ययन के लिए जाते हैं। मार्ग काफी समय से टूटा पड़ा है। इसमें गड्ढे हो गए हैं, जिससे इस मार्ग पर लोगों का चलना मुश्किल है। सड़क़ में गड्ढे होने के कारण लोगों का मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल है। लोगों का कहना है कि कई बार मार्ग का निर्माण कराने की मांग की चुकी है, मगर सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कई बार उठाई मांग नहीं हो रहा समाधान
सुनवाई नहीं हो रही
मार्ग के निर्माण के लिए करीब बीस दिन पहले किसानों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों मांग की थी, मगर कार्रवाई नहीं हुई है।-शशांक त्यागी, चमरावल
छात्र-छात्राओं को ज्यादा परेशानी
मार्ग पर गड्ढे होने के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ती है। मार्ग खराब होने से बच्चे देरी से स्कूल पहुंचते हैं।-शिवम चमरावल
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन हो रहे चोटिल
मार्ग पर गड्ढे होने के कारण पैदल चलना में मुश्किल हो रहा है। गड्डों के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे है।-निशांत चमरावल
समस्या का समाधान नहीं
मार्ग का निर्माण कराने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से मांग कर चुके हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।-धर्मपाल
वर्जन- मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। शासन से अनुमति मिलने पर मार्ग का निर्माण शुरू कराया जाएगा।-अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed