फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chamki Nibali's daughter in the civil service examination, will become DPRO

सिविल सर्विस की परीक्षा में चमकी निबाली की बिटिया, बनेंगी डीपीआरओ

Wed, 17 Feb 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Chamki Nibali's daughter in the civil service examination, will become DPRO
बागपत। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस परीक्षा-2019 का रिजल्ट जारी कर दिया है। निबाली गांव की बेटी भारती धामा का चयन डीपीआरओ पद पर हुआ है। गुर्जर समाज के लोगों ने बिटिया के चयन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

निबाली गांव की रहने वाली और दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर सिविल सेवा की तैयारी करने वाली भारती धामा ने बताया कि स्नातक के बाद उसने तैयारी शुरू कर दी थी। दूसरे प्रयास में उसे यह कामयाबी मिली है। लगातार मेहनत की बदौलत वह कामयाब हुई है। डीपीआरओ पद पर उसे तीसरी रैंक मिली है। बिटिया की कामयाबी के बाद निबाली में खुशी का माहौल है। पिता सपा नेता संजय डीलर और माता गीता देवी गृहणी हैं। भारती की इस उपलब्धि पर गुर्जर समाज में खुशी की लहर है। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, देवेंद्र धामा, सतीश धामा, रामपाल धामा, करतार पहलवान, हरीश गुर्जर, सुबोध गुर्जर, अंकित गुर्जर, मनोज धामा, सतीश धामा ने बधाई दी।
विज्ञापन

बेटियों ने बढ़ाया है मान
बागपत। भारती धामा का चयन सिविल सर्विस के लिए हुआ है, जबकि उसकी बहन आरती दिल्ली के लिए क्रिकेट खेलती है। तीसरी बहन मेधा दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा है। भाई अभिषेक कक्षा दस का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed