फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Challenge to conduct fair and bold voting

निष्पक्ष और निर्भीक मतदान कराना प्रशासन के लिए चुनौती

Wed, 24 Mar 2021 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Challenge to conduct fair and bold voting
जिले में 502 मतदान केंद्रों में से 89 अति संवेदनशील और 35 अति संवेदनशील प्लस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निष्पक्ष और निर्भीक करना प्रशासन के लिए चुनौती है। जिले में 502 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। जिनमें 89 मतदान केंद्र अति संवेदनशील और 35 अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के हैं। 117 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 261 को सामान्य की श्रेणी में रखा गया है। जिले में कुल 1405 बूथों पर मतदान होगा। इनमें अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र प्रशासन के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।
4091 पदों के लिए होगा मतदान
जिले में 244 ग्राम प्रधान, 505 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 3 हजार 322 ग्राम पंचायत और 20 जिला पंचायत सदस्य के पदों पर चुनाव होगा। पंचायत चुनाव के लिए जिले में 502 मतदान केंद्र बनाए हैं। यहां 1405 बूथों पर मतदान होगा।
विज्ञापन

ब्लॉकवार मतदान केंद्रों की श्रेणी
ब्लॉक सामान्य संवेदनशील अति संवेदनशील अतिसंवेदनशील प्लस
बागपत 30 33 08 06
बड़ौत 76 25 20 01
बिनौली 54 20 26 07
पिलाना 20 30 09 07
छपरौली 41 08 18 09
खेकड़ा 40 01 08 05
25 सौ लोग मुचलका पाबंद
शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए 25 सौ लोग मुचलका पाबंद किए जा चुके हैं। इस कार्रवाई की जद में बड़ी संख्या में और लोग भी आएंगे। इनके अतिरिक्त करीब 15 सौ लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं। 100 से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस प्रशासन ने निरस्त कर दिए हैं। इसके अतिरिक्त बड़े अपराधियों की संपत्ति कुर्क किए जाने की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की तैयारी पूरी : एसपी
एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि शांतिपूर्वक और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अभी से फुट पेट्रोलिंग कराई जा रही है। असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सभी थाना प्रभारियों को हर छोटी घटनाओं पर भी नजर रखने की हिदायत दी गई है। शांति समिति की बैठक करके लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed