फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   chain snatching crook caught

चेन झपटने वाले बदमाश को पकड़ा

Thu, 22 Sep 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
chain snatching crook caught
खेकड़ा। बाजार में पुलिस चौकी के पास व्यापारी की पत्नी से चेन झपटने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

18 जुलाई को मोहल्ला औरंगाबाद के रहने वाले व्यापारी कैलाश गुप्ता की पत्नी सीमा बाजार गई थीं। पुलिस चौकी के पास बाइक सवार दो बदमाश उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे। लूट की घटना आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका था। दो माह बाद पुलिस ने चेन झपटने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश लोनी का रहने वाला जैद है। लूूटी गई चेन उसके एक ज्वैलर्स को बेच दी। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed