{"_id":"5d9b99418ebc3e93be634a27","slug":"centre-lock-lagne-se-caar-mein-kaid-hui-bacchi-baraut-news-mrt447208245","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंटर लॉक लगने से कार में कैद हुई बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंटर लॉक लगने से कार में कैद हुई बच्ची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंटर लॉक लगने से कार में कैद हुई बच्ची
बड़ौत। फूंस वाली मस्जिद के पास ढाई साल की बच्ची कार में सेंटर लॉक लगने से बंद हो गई। जब लोगों ने उसे कार में रोते देखा तो भीड़ जमा हो गई। काफी देर बाद उसके परिजन वहां पहुंचे और किसी तरह शीशे को तोड़कर बच्ची को सकुशल बाहर निकाला।
सोमवार को दिल्ली से एक परिवार अपने रिश्तेदारी में कार से बड़ौत आया था। जब वह दिल्ली के लिए चला तो फूंस वाली मस्जिद के पास कार खड़ी कर वह कुछ खरीदने लगा। परिवार के लोग गाड़ी से उतरकर किसी काम से थोड़ी दूर चले गये और बच्ची को कार में ही छोड़ गए। इसी दौरान कार का सेंटर लॉक बंद हो गया। इसके बाद बच्ची जोर से चिल्लाती रही तो वहां से गुजरने वालें लोगों ने देखा। पहले तो उन्होंने खिड़की खोलने का प्रयास किया। लेकिन खिड़की नहीं खुल पाई। बाद में वहां भीड़ जमा हो गई। उन्होंने बच्ची के परिजनों को तलाश किया। वे जब आए तो शीशे तोड़कर किसी तरह सेंटर लॉक खोला गया और बच्ची को सकुशल बाहर निकाला।