फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Celebrities who have done commendable work honored

सराहनीय कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया

Sat, 30 Oct 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Celebrities who have done commendable work honored
इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा कॉलेज में हुआ सम्मान समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। इंटरमीडिएट कॉलेज धनोरा सिल्वर नगर में शनिवार को हुए समारोह में सामाजिक क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई कर क्षेत्र का रोशन करने का संकल्प दिलाया।

पूर्वाचल विश्वविद्यालय जौनपुर के पूर्व कुलपति मुख्य अतिथि डॉ. पीसी पतंजलि ने कहा कि अच्छे कार्य करने वालों का सम्मान करना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई कर क्षेत्र का रोशन करने का संकल्प दिलाया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह ने भी विचार रखे। समारोह मेे पूर्व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, प्रधानाचार्य कृष्णपाल चौधरी, ब्रजमोहन शास्त्री, दीपक नैन, संजीव तोमर, राजेंद्र पांचाल, ईश्वर दयाल गोयल, चंद्रप्रकाश भारद्वाज, रमेशचंद पांचाल आदि को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि नेशनल विक्टर पब्लिक स्कूल दिल्ली के चेयरमैन शिक्षाविद् डॉ. वेदप्रकाश पांचाल ने अपने पुत्र स्वर्गीय गौरव पांचाल की स्मृति में जरूरतमंद महिलाओं व लोगों सिलाई मशीन व कंबल वितरण किए। कॉलेज की प्रबंध संचालिका डॉ. रेखा सिंह ने समारोह में आये अतिथियों का आभार प्रकट किया। समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान थान सिंह और संचालन प्रधानाचार्य सुशील चौधरी ने किया। इस अवसर पर ओमपाल पांचाल, बचूं सिंह राणा, राजेंद्र पांचाल, रविंद्र, संजय, गौरव डबास, डूंगर सिंह खनि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed