फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Celebrate Shivaratri festival in homes: DM

घरों में ही मनाएं शिवरात्रि का त्योहार : डीएम

Fri, 26 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Celebrate Shivaratri festival in homes: DM
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि शिवरात्रि के त्योहार को घरों में ही मनाएं। सर्वसमाज के लोग भाईचारे से रहें। कांवड़ मेले का आयोजन भी कोरोना संक्रमण के कारण इस बार नहीं होगा। गणमान्य लोग समाज को जागरूक करने का कार्य करें।
विज्ञापन

नगर के वात्सायन पैलेस में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि जिले के गणमान्य लोगों की जिम्मेदारी हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को एकता, भाईचारे का परिचय दें। लोगों को समझाएं कि कोरोना से बचाव के लिए अधिक से अधिक समय घर में रहना जरूरी हैं। मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंस का पालन करने से ही बीमारी से बचाव हो सकता है। शिवरात्रि का त्योहार घरों में ही मनाएं। एसपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि किसी को भी जिले का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। सर्वसमाज के लोग जिले में भाईचारे के साथ रहें। एडीएम अमित कुमार सिंह ने कहा कि धारा 144 लागू हैं। कोई भी उल्लंघन न करें। एएसपी अनित कुमार, एसडीएम रामनयन सिंह, पालिकाध्यक्ष राजूद्दीन एडवोकेट, अमीनगर सराय के चेयरमैन मांगेराम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed