{"_id":"5e136d398ebc3e88053799d8","slug":"cctv-and-sign-board-to-be-installed-on-the-expressway-at-all-costs-dm-baghpat-news-mrt462446560","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर लगें कैमरे और दुर्घटनास्थलों पर साइन बोर्ड : शकुंतला गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर लगें कैमरे और दुर्घटनास्थलों पर साइन बोर्ड : शकुंतला गौतम
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेती डीएम शकुंतला गौतम।
- फोटो : BAGHPAT
एक्सप्रेस-वे पर हर हाल में लगवाएं सीसीटीवी व सांकेतिक बोर्ड : डीएम
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे की तर्ज पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर स्पीड चेकिंग के लिए सीसीटीवी लगवाए जाएं। जिस स्थान पर हादसे ज्यादा हो रहे हों वहां सांकेतिक बोर्ड लगवाएं। ताकि चालक सतर्क हो जाएं और हादसों पर लगाम लग सके। इसके अलावा ओवर स्पीड के खिलाफ सप्ताह में अभियान चलाया जाए।
कलक्ट्रेट में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि हाईवे पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। दुर्घटना वाले स्थानों पर सांकेतिक बोर्ड लगवाएं। अस्पताल एवं एंबुलेंस के फोन नंबर बोर्ड पर जरूर लिखवाए। ताकि आपातकाल में पीड़ित आसानी से संपर्क कर सके। महत्वपूर्ण स्थान और चौराहे पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था कराई जाए। हॉस्पिटल एवं क्रेन ऑपरेटर से टाईअप किया जाए, जिससे हादसे के दौरान त्वरित कार्रवाई हो सके। साइड फैसिलिटी टोल प्लाजा तथा अन्य उपयुक्त स्थानों पर भी व्हीकल क्रेन, फायर व्हीकल एवं बैरिकेड की व्यवस्था कराई जाए। डीएम ने एआरटीओ को निर्देश दिया है कि वाहनों के पीछे रिफिलएक्टिव टैब लगाए लगे होने को सुनिश्चित व्यवस्था कराई जाए। युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर वाहनों की फिटनेस की चेकिंग की जाए। सीडीओ पीसी जायसवाल, एआरटीओ सुभाष राजपूत, डिप्टी कलक्टर रामनयन सिंह मौजूद रहे।