फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CBSE withheld results of four schools

सीबीएसई ने चार स्कूलों का रिजल्ट रोका

Sat, 31 Jul 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
CBSE withheld results of four schools
इन स्कूलों के करीब 300 छात्र-छात्राओं के पांच अगस्त तक करना होगा इंतजार
विज्ञापन

जिला कोआर्डिनेटर का जौहर पब्लिक स्कूल भी इनमें शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। सीबीएसई ने जनपद के चार स्कूलों जौहर पब्लिक स्कूल, सैंट आरवी कान्वेंट स्कूल, विजयीभव स्कूल और राममेहर पब्लिक स्कूल गांगनौली का रिजल्ट रोक दिया है। जिला कोआर्डिनेटर का जौहर पब्लिक स्कूल भी इनमें शामिल है। इन चारों स्कूलों के करीब 300 छात्र-छात्राओं के अब पांच अगस्त तक परीक्षा परिणाम का इंतजार करना पड़ेगा।

जनपद में सीबीएसई के 57 स्कूल संचालित है। शुक्रवार को दो बजे सीबीएसई ने रिजल्ट घोषित कर दिया। कुल 53 स्कूलों का रिजल्ट घोषित किया गया, लेकिन जिला कोआर्डिनेटर रचना जौहर के जौहर पब्लिक स्कूल सहित सैंट आरवी कान्वेंट स्कूल, विजयीभव स्कूल व राममेहर पब्लिक स्कूल गांगनौली का रिजल्ट घोषित नहीं हो सका। इस संबंध में जिला कोआर्डिनेटर रचना जौहर ने बताया कि बोर्ड से पहली बार इन स्कूलों को इंटरमीडिएट की मान्यता मिली है। इन सभी स्कूलों में इंटर का पहला बेंच था। रिजल्ट रोकने के कारणों का पता किया गया तो बोर्ड अधिकारियों का कहना था कि किसी भी छात्र का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। बोर्ड चाहता है कि परिणाम को अधिक मॉडरेट किया जा सके। पांच अगस्त के आसपास इन स्कूलों का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed