फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CBSE's half-yearly examination will be held at 31 centers

31 केंद्रों पर होगी सीबीएसई की अर्द्धवार्षिक परीक्षा

Wed, 24 Nov 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
CBSE's half-yearly examination will be held at 31 centers
हाईस्कूल की बृहस्पतिवार और इंटर की तीन दिसंबर से होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन

हाईस्कूल के 4751 और इंटरमीडिएट के 3399 के परीक्षार्थी पंजीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बृहस्पतिवार को सीबीएसई की हाईस्कूल और तीन दिसंबर से इंटरमीडिएट की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए जिले में 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 4759 और इंटरमीडिएट के 3399 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत है। परीक्षा को शांतिपूर्ण बनाने के लिए केंद्रों पर पुलिस तैनात की जाएगी। बुधवार को परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान तैयार किया गया।

सीबीएसई बोर्ड की कोआर्डिनेटर रचना जौहर ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा होगी। केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। केंद्रों के गेट पर सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केंद्रों के गेट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था और परीक्षार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में मास्क की अनिवार्यता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed