फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CBSE exam schedule released, students engaged in preparation

Baghpat News: सीबीएसई का परीक्षा कार्यक्रम जारी, तैयारी में जुटे विद्यार्थी

Fri, 30 Dec 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
CBSE exam schedule released, students engaged in preparation
बागपत। सीबीएसई ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। अब जल्द ही यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम भी घोषित होने की उम्मीद है। सर्दी अधिक होने के कारण विद्यालयों में छुट्टी हो गई है। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राएं तैयारियों में जुट गए हैं। छात्र घर पर रहकर पढ़ाई में लगे है और परेशानी आने पर शिक्षकों से फोन पर परामर्श ले रहे हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई ने 15 फरवरी से बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा के लिए समय सारणी भी जारी कर दी है। सीबीएसई के विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों की रिवीजन क्लास शुरू कराई गई है। क्लास में छात्र-छात्राओं को पिछले सालों के पेपर और सैंपल पेपर से तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन

गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने बताया कि परीक्षा की तैयारी करने में छात्रों को परेशानी न हो इसके लिए विद्यालय में रिवीजन कक्षाएं चलाई जा रही हैं। कक्षा में छात्र-छात्राओं को सैंपल पेपर और पिछले साल के पेपर का अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि विद्यालयों में फिलहाल अर्द्धवार्षिक परीक्षा व प्रयोगात्मक परीक्षा चल रही है। प्रशासन ने जिन विद्यालयों में परीक्षा ऐसे विद्यालयों को खोलने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय में छात्रों को परीक्षा की तैयारी शुरू करा दी है।

उधर, छात्र प्रियांशु ने बताया कि विद्यालय बंद होने के कारण घर पर रहकर ही परीक्षा की तैयारी की जा रही है। तैयारी के दौरान परेशानी आने पर शिक्षकों से फोन पर परामर्श लिया जा रहा है। शिक्षक भी परीक्षा की तैयारी में काफी सहयोग कर रहे हैं। हर्ष ने बताया कि अब यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा का कार्यक्रम जल्द घोषित होने की संभावना है। विद्यालयों में छुट्टी होने के कारण घर पर रहकर ही परीक्षा की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed