{"_id":"65d7b436480cddf14507c6e5","slug":"cbi-raids-former-governor-satyapal-maliks-house-in-hisavda-baghpat-news-c-14-1-mbd1011-474071-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हिसावदा में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर सीबीआई का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हिसावदा में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर सीबीआई का छापा
Fri, 23 Feb 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
बागपत। गांव हिसावदा में बिहार, जम्मू कश्मीर समेत कई प्रदेशों के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक के घर बृहस्पतिवार की सुबह सीबीआई की टीम ने छापा मारा। तीन घंटे रही टीम ने पुश्तैनी हवेली में सत्यपाल मलिक के हिस्से के चार कमरे खुलवाकर देखे। परिजनों से पूछताछ की।
गाजियाबाद से सीबीआई के इंस्पेक्टर ऋषभराज के नेतृत्व में सात सदस्यों की टीम सुबह सवा नौ बजे सबसे पहले पूर्व राज्यपाल की पुश्तैनी हवेली में पहुंची। मलिक का गांव में सीधे तौर पर तो कोई भाई या भतीजा आदि नहीं है लेकिन पारिवारिक रिश्ते में चाचा सेवानिवृत्त बीडीओ बिजेंद्र मलिक और भतीजे अवध मलिक व स्वेत मलिक से सीबीआई टीम ने सत्यपाल मलिक की संपत्ति के बारे में पूछताछ की।
परिजनों ने बताया कि गांव में सत्यपाल मलिक की कोई संपत्ति नहीं है। खंडहर हो चुकी पुश्तैनी हवेली में उनके हिस्से के चार कमरे भी रहने योग्य नहीं हैं। उन कमरों को खुलवाकर सीबीआई की टीम ने छानबीन की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिल सका। उसके बाद टीम मलिक के पारिवारिक चचेरे भाई सतबीर मलिक उर्फ हिटलर, भतीजे लगने वाले मनीष मलिक से भी संपत्ति समेत अन्य के बारे में पूछताछ की। कहीं कुछ नहीं मिलने पर टीम करीब सवा बारह बजे लौट गई। इंस्पेक्टर ऋषभराज के अनुसार इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
000
सीबीआई ने रिपोर्ट में लिखा...आपत्तिजनक कुछ नहीं मिला
बागपत। सीबीआई की टीम ने हिसावदा में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पुश्तैनी हवेली में छापा मारने के साथ वहां सभी के बयान को लेकर पूरी रिपोर्ट तैयार की। उस रिपोर्ट में सीबीआई टीम ने लिखा है कि हवेली में छानबीन के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है और इसलिए वहां से कोई भी चीज जब्त नहीं की गई है। वह रिपोर्ट उनके चचेरे भाई सतबीर को भी सौंपी गई है। संवाद