{"_id":"610adc3a8ebc3ec246044356","slug":"caught-three-youths-trying-to-rob-baghpat-news-mrt5503890131","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की कोशिश कर रहे तीन युवकों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की कोशिश कर रहे तीन युवकों को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिठाई दुकानदार से मारपीट भी की, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बा सराय के अग्रवाल मिष्ठान भंडार की दुकान पर कुछ युवकों ने शराब के नशे में गाली गलौज और दुकानदार से मारपीट कर दी। युवकों ने गल्ला लूटने की भी कोशिश की। कारीगरों ने तीन युवकों को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुधवार की दोपहर अग्रवाल मिष्ठान भंडार पर शामली के ऊन गांव के कुछ युवक मिठाई खरीदने पहुंचे। युवक शराब के नशे में थे। आरोप है कि युवकों ने दुकानदार के साथ गाली-गलौज कर दी। दुकानदार ने तीनों युवकों को समझा बुझाकर वहां से भेज दिया। कुछ देर बाद तीनों युवक अपने साथियों को लेकर दुकान पर पहुंचे और मारपीट कर गल्ला लूटने की कोशिश की। दुकान पर कार्य कर रहे कारीगरों ने तीन युवकों को पकड़ कर चौकी पुलिस को सौंप दिया जबकि दो युवक मौके से फरार हो गए। इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। पुलिस ने तीन युवकों से पूछताछ कर रही है।