{"_id":"68af6543ff9298c5210be191","slug":"cattle-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-137323-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खुरपका-मुंहपका से छह पशुओं की मौत, 50 से ज्यादा बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खुरपका-मुंहपका से छह पशुओं की मौत, 50 से ज्यादा बीमार
विज्ञापन
रटौल। सरफाबाद, सिंगोली तगा और खासपुर गांव में तीन दिन मेें छह पशुओं की खुरपका-मुंहपका की बीमारी से मौत हो गई। वहां 50 से अधिक पशु बीमार हैं। ग्रामीणों ने गांव में पशु चिकित्सा विभाग से कैंप लगाकर पशुओं का उपचार करने की मांग की है।
बरसात के मौसम के बाद पशुओं में खुरपका-मुंहपका की बीमारी फैल रही है। बीमारी के बाद पशुओं की मौत हाे रही है। सरफाबाद में परविंद्र की एक भैंस, ऋषि की एक भैंस, सिंगोली तगा में सोनू की एक भैंस, खासपुर गांव में सूरज के दो पशु व जिनेंद्र के एक पशु की मौत हो गई है। इसके अलावा स्वराज गोस्वामी, धन्नू, सतबीर, एस कुमार, अशोक, जनेश्वर गिरी व सुभाष गिरी सहित अन्य ग्रामीणों के 50 से अधिक पशु बीमार हैं। पशुओं के बीमार होने से ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग से गांवों में कैंप लगाने की मांग की है।
वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि पशुओं की मौत होने की जानकारी नहीं है और तीनों गांवों में शत-प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। गांवों में टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि ऐसा है तो पशुओं को उचित उपचार दिया जाएगा।