फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cash in banks reached but the situation improved

बैंकों में कैश पहुंचा, लेकिन नहीं सुधरे हालात

Sat, 03 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 03 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Cash in banks reached but the situation improved
कलक्ट्रेट स्थित सिंडिकेट बैंक के बाहर हंगामा करते लोगों को समझाया दरोगा। - फोटो : amar ujala
बागपत। नोटबंदी के बाद लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बैंकों में शुक्रवार को कैश तो पहुंच गया, लेकिन हालात सुधरते नजर नहीं आए। दिनभर बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों की कतारें लगी रहीं। कई जगह हंगामे भी हुए। डीएम हृदय शंकर तिवारी ने बैंक अधिकारियों से हालात की जानकारी ली। 
विज्ञापन


कई दिन से बैंकों में पुराने नोट बदलने और रुपये निकालने को लेकर हंगामे और प्रदर्शन चल रहे हैं। इस दौरान रोड जाम के साथ लोगों की बैंक कर्मचारियों के साथ नोकझोंक हुई। यहां तक पुलिस प्रशासन ने लोगों को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज तक किया था। शुक्रवार को बैंकों में पर्याप्त मात्रा में रुपये पहुंचने से कुछ राहत जरूर मिली। यही नहीं, जिन लोगों को बैंक से पांच सौ रुपये का नोट मिला, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पांच सौ का नोट लोगों के बीच खासा आकर्षण का विषय रहा।
विज्ञापन


उधर, कलक्ट्रेट स्थित सिंडिकेट बैंक में लोगों ने हंगामा किया। उन्होंने बैंक कर्मचारियों पर जानकार को बिना बारी के रुपये देने का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ता देखकर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और लोगों को शांत किया। पुलिसकर्मियों ने बारी-बारी से लोगों के पुराने नोट जमा कराए और नए दिलवाए। इस बीच, डीएम हृदय शंकर तिवारी ने एलडीओ राम से मामले की जानकारी ली। एलडीओ ने बताया कि बैंकों को तीन करोड़ रुपये भेजे गए हैं। कलक्ट्रेट की सिंडीकेट बैंक शाखा में तीस लाख का कैश रखा गया है, ताकि यहां लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed