{"_id":"6604afff946ae9d9db0f08f4","slug":"cash-counters-will-remain-open-even-during-holidays-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-108196-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छुट्टियों में भी खुले रहेंगे कैश काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छुट्टियों में भी खुले रहेंगे कैश काउंटर
विज्ञापन
बड़ौत। राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए जनपद में 120 कैंप लगाएं गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को बिजली का बिल जमा कराने के दौरान कोई परेशानी न आए। इसके अलावा कर्मचारियों की छुट्टी रद्द करने के साथ छुट्टियों के दिन भी कैश काउंटर खाेलने के लिए निर्देशित किया गया है।
जनपद में विद्युत वितरण खंड प्रथम बागपत, विद्युत वितरण खंड द्वितीय बागपत, विद्युत वितरण खंड प्रथम बड़ौत व विद्युत वितरण खंड द्वितीय बड़ौत आता है। अक्सर बिजली का बिल जमा करने के लिए लोगों को गांव से दूर जाकर डिवीजन या बिजली दफ्तरों पर जाना पड़ता है, ऐसे में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब उपभोक्ताओं की सुविधा देेने के अलावा राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए विभाग ने जनपद में गांव व देहात क्षेत्र के अलावा शहरी क्षेत्र में 120 कैंप लगाए हैं, ताकि लोग अपने गांव या गांव के पास स्थित बिजलीघरों पर बिजली बिल जमा कर सकें।
एक्सईएन द्वितीय केपी पुरी ने बताया कि छुट्टियों के दिन भी कैश काउंटर खुले रहेंगे। साथ ही कर्मचारियों की छुट्टी 31 मार्च तक रद्द कर दी गई हैं। इसके बाद बकाया मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।