फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cases registered against agitating farmers should be canceled

आंदोलनकारी किसानों पर दर्ज मुकदमे हो निरस्त

Sat, 20 Nov 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cases registered against agitating farmers should be canceled
बागपत। जिला एसोसिएशन के परिसर में राष्ट्रीय लोकदल के युवा जिलाध्यक्ष श्रीकान्त गुजर के नेतृत्व में एक बैठक हुई। अध्यक्षता एडवोकेट मुनेंद्र राणा व संचालन संजय पंवार ने किया। एमएसपी पर कानून बनाने के साथ ही आंदोलनकारी किसानों पर दर्ज मुकदमे निरस्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन

युवा जिलाध्यक्ष श्रीकांत गुर्जर ने कहा कि तीनों कृषि कानून को केन्द्र सरकार द्वारा वापस लेना किसानों की बड़ी जीत है। आंदोलन में शहीद किसानों को यह विजय श्रद्धांजलि के रूप अर्पित है। उन्होंने केंद्र सरकार से आंदोलन में शहीद हुए किसानों के प्रति संवेदना व्यक्त करते उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की। आंदोलन में किसानों पर हई एफआईआर को तत्काल निरस्त किया जाएं और एमएसपी का कानून बनाया जाएं। मृतक किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाएं। धमेन्द्र काठा ने कहा कि किसानों के एक वर्ष के इस प्रेरणा दायक संघर्ष की कहानी अगली पीढ़ियों को इतिहास में पढ़ाया जाएगा। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। बैठक में आरिफ बेग, विक्रांत दूहूण, अशफाक, समोद पंवार, विजय शर्मा, बाबू पठान, विनीत नागर, तनवीर तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed