फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case registered against 16 employees including two branch managers

Baghpat News: गबन के आरोप में दो शाखा प्रबंधक समेत 16 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 01 Mar 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 01 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 16 employees including two branch managers
बड़ौत। इंडसइंड बैंक में कर्मचारियों द्वारा धोखाधड़ी कर 96 लाख का गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। जांच के बाद दो शाखा के शाखा प्रबंधक समेत 16 कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

लोगों के केवाईसी के माध्यम से लोन देकर साप्ताहिक संग्रह का काम करने वाले भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड कंपनी (इंडसइंड बैंक) की नगर में दो शाखा हैं। एक शाखा शताब्दी नगर तथा दूसरी शाखा छपरौली रोड पर है। आरोप है कि इनमें काम करने वाले शाखा प्रबंधक समेत 16 कर्मचारियों ने लोन धारकों से संग्रहीत की गई किस्तें बैंक में जमा नहीं कराई और 96,19,793 रुपये का गबन कर लिया। मामला उजागर हुआ तो जांच कराई गई।
विज्ञापन

इस मामले में बैंक के डिप्टी डिवीजन मैनेजर प्रदीप कुमार ने बताया कि शक होने पर जांच टीम गठित की गई। जांच में पता चला कि आरोपी कर्मचारी लोन की किस्त लोगों से लेने के बाद बैंक में जमा नहीं करा रहे थे। सभी ने एक राय होकर इस घटना को अंजाम दिया। किस्त जमा होने पर देरी होने पर लोगों द्वारा किस्त जमा नहीं किए जाने की बात कहकर अधिकारियों को गुमराह किया जा रहा था, जब लोन धारकों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने समय पर अपनी किस्त जमा की हैं। आरोप है कि शाखा प्रबंधक व कर्मचारियों द्वारा लोन के दस्तावेजों को बैंक के रिकार्ड से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन- डिप्टी डिवीजन मैनेजर प्रदीप कुमार ने इस संबंध में तहरीर दी थी। जिसके बाद शाखा प्रबंधक जसपाल, शाखा प्रबंधक शोविन्द्र, कर्मचारी ललित कुमार, राहुल सोलंकी, नितिन धामा, सचिन, अनिकेत, राहुल कुमार, अमित कुमार,सनी कुमार, पंकज सोलंकी, अक्षय कुमार, सचिन कुमार, उमेश,अंकित, अमित भड़ाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। - संजय कुमार इंसपेक्टर बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed