फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case of suspension of Jae Town caught fire

जेई टाऊन को निलंबित करने के प्रकरण ने तूल पकड़ा

Mon, 17 Aug 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case of suspension of Jae Town caught fire
उप्र राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के सदस्य एक्सईएन द्वितीय से मिले
विज्ञापन

जेई को जल्द बहाल नहीं करने पर हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दे दी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मुख्य शिकायत केंद्र में तैनात जेई टाऊन को निलंबित करने का प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है। उप्र राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के सदस्यों ने सोमवार को एक्सईएन द्वितीय से मिलकर जेई को जल्द बहाल न करने पर हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।

सोमवार को संगठन के सदस्य जनपदीय सचिव गुलशन कुमार के नेतृत्व में एक्सईएन द्वितीय एसके निर्भय से मिले। सचिव गुलशन कुमार ने कहा ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने के बाद भी बिना जांच पड़ताल किएं अवर अभियंताओं को निलंबित किया जा रहा है, इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया जब लाइन शिफ्टिंग का कार्य एसडीओ की देखरेख में होता है और जिस खंभे पर यह हादसा हुआ, वह दूसरा खंभा था। तो बिना जांच पड़ताल किए ही जेई सतीश को निलंबित क्यों किया गया। उन्होंने कहा चीफ आफिस से जब स्टीमेंट 46 हजार रुपये का पास हुआ तो एक्सईएन व एसडीओ द्वारा लेबर चार्ज क्यों घटा दिया गया। उन्होंने इसमें षड्यंत्र के साथ जेई को निलंबित करने का आरोप लगाया। एक्सईएन द्वितीय एसके निर्भय ने बताया कि एसई ने जेई को निलंबित किया है। तो संगठन के सदस्यों ने एसई से मिलने की बात कहीं। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द जेई को बहाल नहीं किया तो संगठन के सदस्य हड़ताल शुरू करने को मजबूर हो जाएंगे। इसकी जिम्मेदार निगम के उच्चाधिकारी होंगे। इसमें विकास, रविंद्र, अश्वनी, पवन, आलोक, महेश, प्रदीप गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed