मूर्ति खंडित का मामला: मंदिर में लड़कियों के साथ फिल्मी गानों पर डांस, RSS-BJP कार्यकर्ताओं में आक्रोश, हंगामा
Baghpat News : बागपत में मंदिर संचालक का मंदिर परिसर में फिल्मी गानों पर लड़कियों के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इससे आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में महिला थाने के पास शिव ज्योति धाम मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्ति खंडित किए जाने के विरोध में आरएसएस व भाजपा नेताओं और श्रद्धालुओं ने हंगामा किया। मंदिर संचालक पर मूर्ति खंडित करने का आरोप लगाया गया है।
वहीं, दूसरे समुदाय के व्यक्ति को महिलाओं ने मंदिर से भगा दिया। उधर, आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने बताया कि मंदिर से हनुमान की मूर्ति बिना पूजा किए ड्रिल मशीन से हटाकर बाहर लगवा दी गई।
बताया गया कि मंदिर के मुख्य के गेट पर दूसरे समुदाय का व्यक्ति महिलाओं को टीका व प्रशाद वितरित करता था। जिसे भगा दिया गया है। मंदिर संचालक दीपक जैन ने बताया कि सभी देवी-देवता एक है। मंदिर बड़ा है, इसलिए देवी-देवताओं को बाहर लगवा दिया था। विरोध करने पर उनसे मारपीट की गई।
यह भी पढ़ें: Meerut: बढ़ सकती हैं सपा विधायक रफीक अंसारी की मुश्किलें, मुकदमे के मामले में जांच शुरू
मंदिर संचालक की फिल्मी गीतों पर डांस करते हुए वीडियो हुई वायरल
बागपत के शिव ज्योति धाम मंदिर में रात्रि में फिल्मी गीतों पर लड़कियों के साथ संचालक की डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें मंदिर संचालक डांस करते हुए नजर आ रहा है, जिसका लोगों ने विरोध किया।
यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, होमगार्ड के पैर की हड्डी टूटी, कई थानों की फोर्स ने दी दबिश
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.