फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attacked on police during raid in Meerut and one home guard leg broken

UP: मेरठ में पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, होमगार्ड के पैर की हड्डी टूटी, कई थानों की फोर्स ने दी दबिश

Thu, 30 May 2024 05:21 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 May 2024 05:21 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ अभद्रता की गई। इस दौरान सिपाही और होमगार्ड को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। होमगार्ड के पैर की हड्डी भी टूट गई है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Attacked on police during raid in Meerut and one home guard leg broken
परिवार के लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में झगड़े के आरोपी को हिरासत में लिया गया तो उसके बेटों ने फैंटम कर्मियों पर हमला कर दिया। सिपाही और होमगार्ड को दौड़ा-दौडा़कर पीटा। हमले में होमगार्ड के पैर की हड्डी टूट गई और सिपाही भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ कोतवाली के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के तलाश में दबिश दी। पकड़ में न आने पर उनके घर में खड़े वाहन कब्जे में लेकर थाने ले गई। मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


मेरठ में शौकीन गार्डन में रहने वाले जाहिद का बुधवार रात लिसाड़ी गांव निवासी राजू पुत्र हाजी यामीन से झगड़ा हो गया था। लोगों ने बताया कि जाहिद शराब पीने का आदी है। बुधवार रात राजू और जाहिद में शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। लोगों ने कहासुनी के बाद झगड़ा शांत कराकर दोनों को घर भेज दिया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Attacked on police during raid in Meerut and one home guard leg broken
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे जाहिद, फैंटम कर्मी मुस्तकीम खान और होमगार्ड अजयपाल राजू के घर लिसाड़ी गांव पहुंचे। पुलिस घर पहुंची तो उस समय राजू घर पर नहीं था। बल्कि राजू का पिता यामीन घर के बाहर बैठा था। होमगार्ड अजयपाल ने जब राजू के बारे में पूछा तो घरवालों ने सही जवाब नहीं दिया। यामीन और उसके दूसरे बेटे अभद्रता करने लगे। इस पर फैंटम कर्मी राजू के पिता यामीन को अपने साथ लेकर जाने लगे। विरोध करने पर यामीन को थप्पड़ मार दिया। 

यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज

इसके बाद यामीन के पुत्रों और अन्य परिजनों ने सिपाही मुस्तकीम और होमगार्ड अजयपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। होमगार्ड को इतना पीटा कि उसकी टांग की हड्डी तोड़ दी। 

यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि दो पक्षों में विवाद की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। तभी वहां एक पक्ष ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, इसमें होमगार्ड अजयपाल के पैर में भी फ्रैक्चर हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ कोतवाली के साथ पहुंची तीन थानों की पुलिस
सिपाही ने किसी तरह पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। सीओ कोतवाली के साथ तीन थानों देहली गेट, ब्रह्मपुरी और लिसाड़ी गेट की पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने होमगार्ड और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया। यामीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पुत्र फरार हो गए। आरोपियों के घर में खड़े ट्रैक्टर और दूसरे वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में जावेद और सिपाही मुस्तकीम की तहरीर पर यामीन और उसके पुत्र राजू, महराज, चांद, शकील, भूरा व चार अज्ञात के खिलाफ बलवा और जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

कंकरखेड़ा में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर हुआ था हमला
रविवार रात कंकरखेड़ा क्षेत्र में खड़ौली चौराहे के निकट ढाबे पर हाईवे किनारे जाम लग गया था। जाम खुलवाने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से ढाबा संचालक शकील की कहासुनी हो गई थी। शकील ने फोन कर अपने परिवार और साथियों को मौके पर बुलाकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था। जिसमें एक सिपाही की वर्दी भी फट गई थी। इस मामले में 23 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed