{"_id":"65da3ffaeb79127a67013af4","slug":"case-filed-against-teacher-who-beat-girl-students-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-107084-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छात्राओं को मुर्गा बनाकर मारपीट करने वाले शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छात्राओं को मुर्गा बनाकर मारपीट करने वाले शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sun, 25 Feb 2024 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। संविलियन विद्यालय बड़का में दो छात्राओं को मुर्गा बनाकर बेरहमी से मारपीट करने वाले शिक्षक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, पुलिस का दावा है कि आरोपी शिक्षक को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उधर, शिक्षा विभाग के अफसरों ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि बड़का गांव के एक व्यक्ति की 11 साल की बेटी गांव में स्थित संविलियन विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ती है। शुक्रवार को मध्याह्न के दौरान कक्षा छह में पढ़ने वानी छात्रा, कक्षा तीन में पढ़ने वाली एक अन्य छात्रा के साथ स्कूल में खेल रही थी। इसी दौरान जमीन पर लटकी पेड़ की टहनी पर उसका पैर आ गया था, आरोप है कि अध्यापक ने दोनों को मुर्गा बनाकर डंडे से पीट दिया था।
इस मामले में कक्षा छह में पढ़ने वाली छात्रा की मां शिकायत लेकर स्कूल पहुंची थी, आरोप है कि उक्त शिक्षक ने छात्रा की मां के साथ भी अभद्रता की। जिसके बाद पीड़िता अपनी घायल बेटी को लेकर कोतवाली पहुंची थी और कार्रवाई की मांग को लेकर शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने घायल छात्रा को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से एक्सरे के लिए जिला अस्पताल के लिए लिखा गया था।
विज्ञापन
शनिवार को कोतवाली पुलिस ने घायल छात्रा का बयान लिया और बाद में जिला अस्पताल ले जाकर उसका एक्सरे कराया। फिलहाल इस मामले में शिक्षक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक दूसरी छात्रा के परिजनों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। उधर इस संबंध में जब शिक्षक सचिन गुप्ता से बातचीत की गई तो उन्होंने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है।
वर्जन- छात्रा के साथ मारपीट करने के संबंध में तहरीर प्राप्त हुई थी, जिसके बाद छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया और जिला अस्पताल में एक्सरे भी। फिलहाल इस मामले में शिक्षक सचिन गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - वीरेन्द्र सिंह इंस्पेक्टर क्राइम
वर्जन- मामला जानकारी में आया है। छात्रा के साथ मारपीट करना अपराध की श्रेणी में आता है, पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी, जांच के उपरांत दोषी मिलने पर शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -आकांक्षा रावत बीएसए