फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case filed against head master who created ruckus after drinking alcohol

Baghpat News: शराब पीकर उत्पात मचाने वाले हेड मास्टर के खिलाफ मुकदमा

Sun, 13 Apr 2025 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 13 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Case filed against head master who created ruckus after drinking alcohol
छपरौली। नांगल गांव के प्राथमिक विद्यालय में शराब पीकर उत्पात मचाने वाले हेड मास्टर यादवेंद्र सिंह खोखर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, बीएसए ने जांच के लिए दो अधिकारियों की समिति गठित कर दी है।
विज्ञापन

नांगल गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में तैनात शिक्षिका ने हेड मास्टर यादवेंद्र सिंह खोखर की एक वीडियो अधिकारियों को भेजकर शिकायत की। इसमें हेड मास्टर शराब के नशे में धुत नजर आ रहे है। जो विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका को जातिसूचक शब्दों के साथ गालियां देते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने हेड मास्टर को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह चुप नहीं हुए और शिक्षिका को गाली-गलौज करते रहे। हालांकि पुलिसकर्मी हेड मास्टर को लेकर थाने चले गए और सीएचसी में उनका मेडिकल कराया। वीडियो मिलने के बाद बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी छपरौली और बड़ौत की समिति गठित कर जांच शुरू करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शिक्षिका की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने हेड मास्टर यादवेंद्र सिंह खोखर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ विजय कुमार तोमर का कहना है कि हेड मास्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed