{"_id":"66bd1bd27b19eb39490ab0a4","slug":"case-filed-against-co-baraut-for-not-submitting-report-baghpat-news-c-28-1-bag1001-116814-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आख्या नहीं देने पर सीओ बड़ौत के खिलाफ वाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आख्या नहीं देने पर सीओ बड़ौत के खिलाफ वाद दर्ज
Thu, 15 Aug 2024 02:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत की गुराना रोड पर शहजाद की मौत होने के मामले में आख्या नहीं देने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर न्यायालय में बड़ौत सीओ के खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज कर लिया गया।
बड़ौत शहर में गुराना रोड पर रहने वाले जुबेर ने अक्तूबर 2023 में न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें जुबेर ने बताया कि उसके चाचा शहजाद निवासी खुब्बीपुर निवाड़ा का शव पांच सितंबर 2023 को मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। परिजनों के पहुंचने से पहले ही शव फांसी के फंदे से नीचे उतार लिया गया। आरोप है कि एक महिला के अनैतिक संबंधों के चलते उसके चाचा शहजाद की हत्या कर शव लटका दिया गया।
इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह ने पांच नोटिस जारी किए, लेकिन पुलिस ने आख्या पेश नहीं की। जिससे न्यायालय का कार्य प्रभावित हुआ। न्यायाधीश के आदेश पर सीओ बड़ौत के खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज किया गया। साथ ही 20 अगस्त तक आख्या के साथ स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए गए।