{"_id":"68fbcc2979b521a27d0b29c7","slug":"case-filed-against-a-person-who-took-up-a-teaching-job-34-years-ago-under-the-dependents-of-deceased-quota-baghpat-news-c-28-1-bag1001-140692-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मृतक आश्रित कोटे से 34 साल पहले शिक्षक की नौकरी लेने वाले पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मृतक आश्रित कोटे से 34 साल पहले शिक्षक की नौकरी लेने वाले पर मुकदमा
विज्ञापन
बालैनी। घटोली गांव के संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यपक रहे पिलाना निवासी विष्णुदत्त शर्मा के खिलाफ खण्ड शिक्षा अधिकारी निशा ने बालैनी थाने में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। विष्णुदत्त शर्मा के पिता कभी शिक्षक नहीं रहे, लेकिन उसने मृतक आश्रित कोटे पर 34 साल नौकरी की।
पिलाना निवासी विष्णुदत्त शर्मा की नियुक्ति 1991 में मृतक आश्रित कोटे में प्राथमिक विद्यालय जानी में हुई थी। पंद्रह वर्ष पहले वह बालैनी क्षेत्र के घटोली गांव के संविलियन विद्यालय में आ गए थे और अब वहां प्रधानाध्यपक पद पर तैनात थे। पिछले वर्ष 8 जनवरी को पिलाना निवासी श्यामसुंदर व जगवीर शर्मा ने शिकायत की थी कि विष्णुदत्त शर्मा के पिता बाबूराम शर्मा कभी शिक्षक नहीं रहे। इसके बावजूद भी विष्णुदत्त शर्मा फर्जी तरीके से मृतक आश्रित कोटे में शिक्षक बने हैं। शिकायत के बाद मामले की जांच बीएसए गीता चौधरी ने की। शिकायत सही पाई गई और पिछले महीने उसकी सेवा समाप्त कर दी गई। अब बीएसए के निर्देश पर खण्ड शिक्षा अधिकारी निशा ने विष्णुदत्त शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र मुरारी दीक्षित का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।