फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case filed against 50 farmers of DM-SP, Khojkipur in Yamuna Khadar

यमुना खादर में पहुंचे डीएम-एसपी, खोजकीपुर के 50 किसानों के खिलाफ मुकदमा

Wed, 02 Dec 2020 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 50 farmers of DM-SP, Khojkipur in Yamuna Khadar
छपरौली के टांडा गांव स्थित खादर में डीएम को घटना की जानकारी देते किसान - फोटो : BAGHPAT
- गेहूं बुआई को लेकर सोमवार को हुआ था टांडा और खोजकीपुर के किसानों में संघर्ष
विज्ञापन

- डीएम ने की शांति की अपील, पानीपत के अधिकारियों से भी ली प्रकरण की जानकारी
- विवाद को सुलझाने के लिए जल्द होगी दोनों राज्यों के अफसरों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली (बागपत)। गेहूं बुआई को लेकर बागपत के टांड़ा और पानीपत के खोजकीपुर गांव के किसानों के बीच तनाव बना हुआ है। डीएम शकुंतला गौतम, एसपी अभिषेक सिंह ने यमुना खादर में घटनास्थल का निरीक्षण किया। खोजकीपुर के 25 नामजद और 25 अज्ञात किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। डीएम-एसपी ने पानीपत के अधिकारियों से प्रकरण की जानकारी ली है। दोनों जिलों के अधिकारियों के बीच बैठक में जमीन के विवाद का हल निकाले जाने की तैयारी है।
मंगलवार को डीएम शकुंतला गौतम, एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, सीओ बड़ौत आलोक कुमार यमुना खादर में पहुंचे। खोजकीपुर और टांड़ा के किसानों के बीच सोमवार को हुए झगड़े की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीएम शकुंतला गौतम ने किसानों को शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि पानीपत के अधिकारियों से बातचीत की गई है, जल्द ही किसानों के बीच विवाद के सुलह के लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों की बैठक होगी। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि टांड़ा के पीड़ित किसान की तहरीर पर 25 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पानीपत के अधिकारियों से बातचीत की गई है।
विज्ञापन

इन लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा
छपरौली। टांडा गांव के यमुना खादर में हरियाणा व यूपी के टांडा गांव के बीच सोमवार की दोपहर करीब एक बजे हुए झगड़े में टांडा गांव के 10 लोग घायल हो गए थे। छपरौली पुलिस टांड़ा के यूनुस की तहरीर पर खोजकीपुर गांव के धूमन, मोनू, इलमा, टीटू, रिंकू, प्रकाश, बिल्लू, महावीर, इश्रा, रामवीर, अंकुर, राजू, रमेश, पवन, तिरसपाल, मामन, ब्रह्मपाल, मदन, देवी सिंह, आनंद, अनिरुद्ध, भोपाल, इश्मा, सोनू और सत्यपाल के खिलाफ नामजद एवं 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 147, 148, 323, 324 व 447 के तहत थाना छपरौली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांड़ा के छह किसानों को भेज दिया जेल
छपरौली। टांड़ा के किसानों ने आरोप लगाया था कि खोजकीपुर के किसान और पानीपत की बापोली पुलिस उनके गांव के पांच-छह किसानों का अपहरण कर ले गई है। छपरौली थाने के एसआई गजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ बापौली थाने पहुंचे। एसआई ने बताया कि मारपीट के मामले में टांड़ा के छह लोगों को हरियाणा पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed