{"_id":"67cb5446b155e39b24087700","slug":"case-filed-against-33-people-including-8-named-accused-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-127585-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आठ नामजद समेत 33 के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आठ नामजद समेत 33 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 08 Mar 2025 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। खड़खड़ी गांव के पूर्व प्रधान गय्यूर और शमीम पक्ष के बीच हुए बवाल में पुलिस ने कार्रवाई कर दी। पुलिस ने शमीम, फकरू, टीनू उर्फ जुनैद, कन्नू उर्फ आरिफ, हफीजू, सुहेल, साकिब, इमरान नामजद समेत 33 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से दो डंडे भी बरामद किए और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
खड़खड़ी गांव के पूर्व प्रधान गय्यूर और शमीम पक्ष के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कई बार झगड़ा हो चुका है। बृहस्पतिवार को शमीम पक्ष के बच्चे के साथ मारपीट होने के बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। उनके बीच पहले मारपीट हुई और फिर छतों पर चढ़कर पथराव किया गया। इससे गांव में भगदड़ मच गई और महिलाओं समेत चार घायल हो गए।
एक घंटे से ज्यादा देर तक खड़खड़ी में पथराव और फायरिंग होती रही, जिसकी लोगों ने वीडियो बनाकर पुलिस अफसरों को भी भेज दी। इस मामले में सीओ विजय कुमार तोमर ने बताया कि आरोपी हफीजू और शमीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वीडियो के आधार पर पहचान कर अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।