फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case filed against 200 including Zip candidate

जिपं सदस्य पद प्रत्याशी सहित 200 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 10 Apr 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 200 including Zip candidate
बागपत। सिसाना गांव में बिना अनुमति बिना सभा करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी और उसके पति सहित 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा सरूरपुर निवासी बसपा नेता के खिलाफ भी बिना अनुमति के सभा करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि गांव गागनौली निवासी जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी ऊषा देवी पत्नी लेखराज सिसाना गांव में बिना अनुमति के सभा कर रही थी। इसमें सैकड़ों की तादात में लोग एकत्र हुए थे। वीडियोग्राफी कर ऊषा देवी और उसके पति लेखराज सहित 150 से 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, सरूरपुर गांव निवासी बसपा नेता निर्देश पुत्र कृष्णपाल बिना अनुमति के गांव में सभा कर रहे थे। उनके खिलाफ भी आचार संहिता का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा सरूरपुर निवासी गीता पत्नी रविंद्र कुमार और 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी कोतवाली बागपत में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, सिंघावली थाना पुलिस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाताओं को लुभाने के लिए लड्डू बांटने के मामले में देवेंद्र पुत्र उग्रसैन, मलखान पुत्र लालमन, जगदीश पुत्र भूरया, प्रवीण पुत्र लीले, भूषण पुत्र जगत, धर्मवीर पुत्र श्रीचंद, राधे पुत्र अजब, साहब पुत्र प्रसादी, बिल्लू पुत्र विराना निवासी चिरचिटा के खिलाफ मुकदमा सिंघावली अहीर थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा नेता पर धमकी देने का आरोप
बागपत। रालोद जिलाध्यक्ष डॉ.जगपाल सिंह तेवतिया ने बताया कि वार्ड-एक में भाजपा प्रत्याशी ने पार्टी कार्यकर्ता उपेंद्र वेदवान को अपने पक्ष में वोट न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। जिलाध्यक्ष ने फोन पर एसपी से भाजपा नेता पर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर एसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed