फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case against father-son opposing raid, notice to nine

छापे का विरोध करने वाले पिता-पुत्र पर मुकदमा, नौ को नोटिस जारी

Wed, 28 Sep 2022 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Case against father-son opposing raid, notice to nine
छापे का विरोध करने वाले पिता-पुत्र पर मुकदमा, नौ को नोटिस
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। बाल श्रमिकों को मुक्त कराने को लेकर सोमवार को छापे के दौरान नायब तहसीलदार व श्रम प्रवर्तन अधिकारी की टीम का विरोध करने वाले व्यापारी पिता-पुत्र के खिलाफ श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही जिन प्रतिष्ठानों पर बाल मजदूर मिले थे, उन्हें भी नोटिस जारी किया गया है।
सोमवार को बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग व श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनोद कुमार, एसपी गौतम के नेतृत्व में गठित टीम ने नेहरू मूर्ति, घट्टा बाजार, अतिथि भवन सहित अन्य जगहों पर स्थित दुकानों में छापा मारा था। टीम ने नौ बाल श्रमिकों को मुक्त कराया था। इस दौरान व्यापारी बाप-बेटे सुधीर व उदित ने टीम के साथ अभद्रता की थी और टीम का विरोध किया था। इस पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनोद कुमार ने सुधीर व उदित के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व अभद्रता करने के मामले में कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी की तहरीर पर सुधीर व उदित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि बाप-बेटे सुधीर व उदित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, साथ ही नौ ऐसे व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया है, जिनके यहां पर बाल मजदूर मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed