फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case against eight for beating weighing clerk and watchman

तौल लिपिक व चौकीदार को पीटने पर आठ के खिलाफ मुकदमा

Mon, 11 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Case against eight for beating weighing clerk and watchman
क्रय केन्द्र शुरू करवाने की मांग को लेकर बागपत कलक्ट्रेट में राज्यमंत्री केपी मलिक से शिकायत कर? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। बिहारीपुर गांव के गन्ना क्रय केंद्र पर तौल लिपिक व चौकीदार को पीटने के मामले में दो भाई समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, तौल लिपिक के साथ मारपीट की घटना के बाद से गांव में तौल बंद है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में मंत्री से मिलकर तौल शुरू कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

बिहारीपुर में गन्ना क्रय केंद्र के तौल लिपिक प्रवीण कुमार व गन्ना चौकीदार मोहम्मद आकिल के साथ नौ अप्रैल को दो भाइयों ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी। वहां मशीन भी तोड़ी दी थी। तौल लिपिक प्रवीण ने जेब से दो हजार आठ सौ रुपये निकालने का आरोप भी लगाया था। इस मामले में पुलिस ने दो भाई तुषार व बसंत निवासी बिहारीपुर के अतिरिक्त छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, बिहारीपुर गांव के किसान वीरेंद्र राणा, सुरेंद्र, हरेंद्र, विनोद, सिद्धार्थ, अरविंद, वेदप्रकाश, धर्मवीर, सुरेंद्र, जयपाल, विक्रांत आदि ने सोमवार को राज्यमंत्री केपी मलिक से कलक्ट्रेट में मुलाकात की। उन्हें बताया कि तौल लिपिक से मारपीट की घटना के बाद से गांव में तौल बंद है। इससे करीब 500 किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव में तौल शुरू कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed