{"_id":"6390d4cda359ca4b9c75ff3f","slug":"car-riders-beat-up-the-businessman-ran-away-showing-the-pistol-baghpat-news-mrt616808469","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कार सवारों ने व्यापारी को पीटा, पिस्टल दिखाकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कार सवारों ने व्यापारी को पीटा, पिस्टल दिखाकर भागे
विज्ञापन
व्यापारी गुलजार
- फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय। कस्बे की मिस्त्री मार्केट में साइकिल खरीदने आए कार सवार तीन युवकों ने रुपयों के लेनदेन के विवाद में साइकिल व्यापारी की पिटाई कर दी। जिसके बाद व्यापारी को पिस्टल दिखाते हुए भाग गए। हंगामा होने पर भीड़ इकट्ठा हो गई और पीड़ित ने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
साइकिल मिस्त्री गुलजार पुत्र रहीसु ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे कार सवार तीन युवक साइकिल खरीदने आए। वे पहले साइकिल खरीदने का ऑर्डर देकर चले गए और काफी देर बाद दुकान पर पहुंचे। जहां रुपयों के लेनदेन को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे और पिटाई शुरू कर दी। हंगामा होने पर आसपास के दुकान एकत्रित हो गए। आरोप लगाया कि इसके बाद हमलावर पिस्टल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
उधर सूचना मिलने पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और साइकिल व्यापारी की शिकायत की जांच शुरू कर दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी का कहना है कि साइकिल व्यापारी की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों की तलाश की जा रही है।