कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना दोघट के गढ़ी कांगरान गांव निवासी ब्रजभान (45) पुत्र बलबीर सिंह दाहा गांव में रंग-रोगन की दुकान करता है। वह शुक्रवार को बिराल होते हुए बाइक से रमाला जा रहा था। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर किशनपुर बराल से थोड़ा आगे पहुंचा तो शामली की ओर आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी और वह लहूलुहान होकर गिर गया। दुर्घटना के बाद कार सवार फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी बड़ौत लेकर आई तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उनके परिजन भी बड़ौत सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
कार को बचाने में बाइक सवार नहर में गिरा
चांदीनगर। रटौल-सिरौली मार्ग पर विनयपुर गेट के पास कार को बचाने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और युवक बाइक समेत नहर में गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
खेकड़ा क्षेत्र के बड़ागांव निवासी रतिराम पुत्र धीरू, बंथला से बाइक से शुक्रवार शाम अपने घर लौट रहा था। जैसे ही रटौल-सिरौली मार्ग पर विनयपुर गांव के गेट के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज गति से आ रही कार को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सहित नहर में गिर गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसका निजी चिकित्सक से उपचार कराया। गनीमत रही कि नहर में पानी नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
कार-बाइक की भिड़ंत, दो घायल
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित पाली गांव के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार रूपेश और सुनील निवासी लोनी घायल हो गए। लोगों ने उनका चिकित्सक से उपचार कराया। उधर, आरोपी चालक कार को लेकर फरार हो गया।