फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Car collides with truck, driver dies

ट्रक से टकराई कार, चालक की मौत

Wed, 07 Sep 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Car collides with truck, driver dies
ईपीई पर क्षतिग्रस्त हुई इक्को - फोटो : BAGHPAT
बागपत। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रटौल अंडरपास के पास अचानक ब्रेक लगाने पर ट्रक से कार की टकरा गई। जिससे कार चालक की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।
विज्ञापन

बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के दोहरी नरोत्तमपुर निवासी मुनेंद्रपाल अपने बेटे मंदीप, चचेरे भाई मनोज, दादा नन्नेपाल, रिश्तेदार सावित्री, टिंकू व शिवम के अलावा शहजादनगर निवासी जसबीर व वीरपाल के साथ मंगलवार रात कार में घर से हरियाणा के पानीपत जा रहे थे। सावित्री ने बताया कि वह मंगलवार रात करीब दो बजे रटौल के निकट पहुंचे तो कार के आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन

इससे कार ट्रक से जाकर टकरा गई। हादसे में मुनेंद्रपाल की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। खेकड़ा पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि सभी घायल पानीपत में मजदूरी करते हैं और मजदूरी के लिए वहां जा रहे थे। खेकड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक के चालक को हिरासत में लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल पांची की पूर्व प्रधान की मौत
चांदीनगर। तीन दिन पहले बड़ौत में पूर्वी यमुना नहर पर सड़क हादसे में घायल हुई पांची गांव की पूर्व प्रधान वकीला की मेरठ के अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई। पांची गांव के रहने वाले मोमीन पुत्र यामीन ने बताया कि तीन दिन पहले वह अपनी मां वकीला पूर्व प्रधान के साथ बड़ौत गया था। वापस लौटते समय पूर्वी यमुना नहर पर पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होने के कारण उसकी मां वकीला बाइक से गिरकर घायल हो गई। उनका मेरठ अस्पताल मेें उपचार चल रहा था। बुधवार को मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मां की मौत हो गई। थाना प्रभारी का कहना है कि पांची गांव की पूर्व प्रधान की मौत हो गई, घटना बड़ौत क्षेत्र की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed