{"_id":"67c0b7142e4769367d01d614","slug":"car-collided-with-tempo-three-people-including-bride-and-groom-injured-baghpat-news-c-28-1-bag1001-127175-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: टेंपो से भिड़ी कार, दूल्हा-दुल्हन समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: टेंपो से भिड़ी कार, दूल्हा-दुल्हन समेत तीन घायल
Fri, 28 Feb 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमीनगर सराय- पूठड मार्ग पर क्षतिग्रस्त हुई दूल्हे की गाड़ी। संवाद
अमीनगर सराय। पूठड़ मार्ग पर फैली तालाब की कीचड़ में फिसलने से कार की टेंपो से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दूल्हा-दुल्हन और चालक घायल हो गए। भिड़ंत के बाद कार के एयरबैग खुलने से तीनों की जान बच गई। उधर, घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
बिजवाड़ा गांव के रहने वाले नितिन बृहस्पतिवार की सुबह मोदीनगर में शादी कर दुल्हन के साथ वापस लौट रहा था। उनकी कार सराय मार्ग पर पूठड़ गांव के सामने पहुंची तो सड़क पर कीचड़ में फिसलकर अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे टेंपो से भिड़ गई। टेंपो से भिड़ंत में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दुल्हन अर्चना, दूल्हा नितिन और चालक विजय घायल हो गये। लोगों ने बताया कि हादसे के बाद कार के एयरबैग खुल गए, इससे बड़ा हादसा टल गया।
-- -- --
तालाब की कीचड़ से बदहाल हुआ मार्ग
अमीनगर सराय मार्ग पर पूठड़ गांव के तालाब की कीचड़ निकालकर डाल दी गई है। बृहस्पतिवार की सुबह हुई बारिश के बाद कीचड़ पूरे रास्ते में फैल गई। इससे कई दुपहिया वाहन भी फिसलकर गिरने से चालक घायल हो गए, जबकि कई वाहन आपस में टकराने से बचे। ग्रामीण नितिन, सचिन, अनुज, कविंद्र, बालेश, सुनील ने सफाई कराने की मांग की।