फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Car collided with a tree and overturned in the field, two friends died

Baghpat News: पेड़ से टकराने के बाद खेती में पलटी कार, दो दोस्तों की मौत

Sat, 10 Dec 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Car collided with a tree and overturned in the field, two friends died
पुरा-बुढसैनी मार्ग पर दुर्घटना के दौरान घायल हुए युवक को जिला अस्पताल के लिए ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
बालैनी (बागपत)। पुरा महादेव-अमीनगर सराय मार्ग पर बुढ़सैनी पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खेत में पलट गई। इस हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गोठरा गांव का रहने वाला धीरेंद्र (27) पुत्र रामपाल, गौतम (28) पुत्र दीपचंद और दिल्ली निवासी गौरव पुत्र मनोज शनिवार सुबह कार से रिश्तेदारी में कैड़वा गांव गए थे। दोपहर करीब तीन बजे लौट रहे थे। वह पुरा महादेव-अमीनगर सराय मार्ग पर बुढ़सैनी गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

जिससे कार उछली और दस मीटर दूर खेत में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार गोठरा निवासी धीरेंद्र और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल गौरव को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल का पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देने के साथ ही दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि घायल युवक की हालत में सुधार है। तीनों दोस्त कैड़वा गांव से वापस गोठरा लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed