{"_id":"5f610c748ebc3efb9f73e779","slug":"cantor-laden-with-sugar-worth-two-lakh-rupees-stolen-baghpat-news-mrt501363294","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख रुपये की चीनी से लदा कैंटर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख रुपये की चीनी से लदा कैंटर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस मान रही मामले को संदिग्ध, मालिक और चालक से पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के मेरठ-बागपत मार्ग पर कृष्णा कॉलोनी के सामने चीनी की बोरियों से लदा एक आयशर कैंटर चोरी कर लिया गया। चालक के मुताबिक कैंटर में करीब दो लाख रुपये की चीनी लदी थी। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। मालिक और चालक से पूछताछ कर रही है।
चौहल्दा निवासी राहुल ने बताया कि उसके दो कैंटर सोमवार की रात बुढ़ाना चीनी मिल से 120-120 बोरे चीनी लादकर चले थे। एक कैंटर की चीनी व्यापारी विनोद गुप्ता के यहां छोड़नी थी। देर होने के कारण एक चालक टटीरी निवासी इरशाद कैंटर को अपने घर कृष्णा कॉलोनी ले गया। कैंटर को घर के सामने खड़ा कर अपने घर सोने चला गया। दूसरे कैंटर पर वह स्वयं थे। वह भी कैंटर को घर लेकर चले गए थे। मंगलवार की सुबह साढे़ सात बजे इरशाद ने बताया कि कैंटर चोरी हो गया है। तलाश करने के बाद घटना की सूचना टटीरी पुलिस चौकी को दी। चौकी प्रभारी सचिन कुमार ने सीओ और बागपत कोतवाल को घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर ओमपाल सिंह व कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह ने गाड़ी चालक इरशाद व मालिक राहुल से पूछताछ की। एक टीम को कैंटर की तलाश करने के लिए भेजा गया। कैंटर में दो लाख रुपये कीमत की चीनी बताई गई है। सीओ बागपत ओमपाल सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।